PM मोदी ने Under 20 World Championship 2023 में उत्तम प्रदर्शन करने वाले महिला पहलवानों की जमकर तारीफ की है। अंडर-20 विश्व चैम्पियनशिप में भारतीय महिला पहलवानों की टीम ने पहली बार टीम खिताब जीता।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Under 20 World Championship में भारतीय महिला पहलवानों के उत्तम प्रदर्शन से खुशी व्यक्त की है। भारतीय महिला पहलवानों द्वारा अंडर 20 विश्व चैम्पियनशिप में पहली बार टीम खिताब जीतने को बड़ी जीत बताया। मोदी ने ट्विटर पर “X” (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ‘भारतीय महिला पहलवानों की शानदार जीत। महिला Under 20 World Championship 2023 में हमारी टीम ने तीन स्वर्ण पदक सहित सात पदक जीते।”
- Advertisement -

प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतिम पंघाल का प्रदर्शन यादगार था क्योंकि उन्होंने अपना खिताब बरकरार रखा और दो बार जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनीं। मोदी ने कहा कि यह शानदार जीत हमारी उभरती हुई पहलवानों की अटूट प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और असाधारण प्रतिभा का प्रतीक है।”
अंतिम शुक्रवार को 53 किलोवर्ग में लगातार दो बार अंडर 20 विश्व खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बन गई। सविता ने भी 62 किलोग्राम में जीत हासिल की और इस खेल के इतिहास में पहली बार भारतीय महिला टीम ने विश्व चैम्पियनशिप टीम खिताब जीता।
- Advertisement -
बृहस्पतिवार को 76 किलोग्राम में प्रिया मलिक ने खिताब जीता। इस बार भारत के सात पहलवानों ने पदक जीता है, इनमें से तीन स्वर्ण पदक हैं। रजत पदक अंतिम कुंडू (65 किलो), रीना (57 किलो), आरजू (68 किलो) और हर्षिता (72 किलो) जीते।